फ्री में वेबसाईट बनाएं

बुधवार, 18 जुलाई 2012

गायक मन्ना डे को बहुत याद आए राजेश खन्ना


राजेश खन्ना की मौत के बाद अमर उजाला लिखता है कि -
                            राजेश खन्ना के निधन पर शोक जताते हुए महान गायक मन्ना डे ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार के लिए गाना उनके लिए सम्मान की बात थी।

मन्ना ने कहा, "वह एक महान कलाकार थे, बेशक एक सच्चे महानायक। उनके लिए पाश्र्व गायन करना मेरे लिए सम्मान की बात है। उनके जैसे दुर्लभ कलाकार के साथ मैंने कई फिल्में कीं।"

मन्ना डे ने राजेश खन्ना की फिल्म 'आनंद' (1971) के गाने-जिंदगी कैसी है पहेली, 'बावर्ची' (1972) के-तुम बिन जीवन कैसा जीवन, 'आविष्कार' (1973)-हंसाने की चाह ने कितना मुझे, 'महबूबा' (1976) के-गोरी तेरी पैजनियां' में अपनी आवाज दी थी।

मन्ना ने कहा, "उनके साथ काम करना मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। उनके लिए गाया मेरा हर गाना सफल रहा। खासकर 'बावर्ची' और 'आनंद' फिल्म का गाना। हम समारोह पर मिला करते थे। वह बातचीत करने के लिए और दोस्ती के लिहाज से अच्छे इंसान थे।"

राजेश खन्ना पर फिल्माए गए 'आनंद' फिल्म के 'जिंदगी कैसी है पहेली' गाने में अपनी आवाज देने वाले गायक मन्ना डे ने कहा, "मुझे उनके गाना फिल्माने का अंदाज पसंद था।

किसी गाने की सफलता इस बात पर निर्भर क रती है कि एक अभिनेता उसे कैसे फिल्माता है। वह गाने के फिल्माने में बेहतरीन थे। मैं कभी भी उनके कर्ज को नहीं उतार पाउंगा।" लंबी बीमारी के बाद राजेश खन्ना का बुधवार को निधन हो गया। वह 69 साल के थे।

कोई टिप्पणी नहीं: